फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रात में लोड कम होने पर कर रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से फार्मर रजिस्ट्रेशन की नहीं हो पा रहा है। रात में सर्वर पर लोड कम होने से वेबसाइट काम कर रही है। ऐसे में कृषि विभाग समेत जन सेवा केंद्रों के संचालक रात में रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के तीन लाख किसानों में अभी ढाई लाख का फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। वह कृषि विभाग या गांव के ही जन सेवा केंद्र में रात 11 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। विभाग के कर्मी व जनसेवा केंद्र के संचालक किसानों की पूरी जानकारी लेकर रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक काम कर रहे हैं। वहीं इंटरनेट के जानकार घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इसमें 9 स्टेप में प्रक्रिया पूरी हो जाती है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक किसान इधर-उधर भटकने के बजाए परिवार के किसी जानकार के माध्यम से भी मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें फार्मर रजिस्ट्रेशन :
1. ब्राउजर पर सरकार की वेबसाइट upfr.agristack.gov.in खोलें और क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें।
2. आधार नंबर डालकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज में आई ओटीपी को भरकर पासवर्ड बनाएं।
3. होमपेज पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें और केवाईसी करना शुरू करें।
4. केवाईसी में नाम, पता मोबाइल नंबर और पिन कोड दर्ज करें, इसके बाद लैंड फैच पर क्लिक करें।
5. लैंड फैच में जिला, तहसील, ग्राम सेलेक्ट करें और खसरा नंबर डालकर सबमिट करें।
6. खसरा नंबर डालते ही गांव के सभी खसरा नंबर शो करेंगे, सभी को सेलेक्ट कर वेरीफाई लैंड पर क्लिक करें।
7. वेरीफाई लैंड पर क्लिक करते ही रेवेन्यू और एग्रीकल्चर ऑप्शन दिखेगा, इसमें रेवेन्यू सेलेक्ट कर सेव करें।
8. सेव के बाद ई-साइन का ऑप्शन खुलेगा, इसमें आधार नंबर भरकर ओटीपी भेजें।
9. जैसे ही ओटीपी भरकर सबमिट में क्लिक करेंगे फार्मर रजिस्ट्री संपन्न का मैसेज आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें