फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यमुना में नहाते समय दो किन्नर डूबे, एक मिला, दूसरा लापता

विज्ञापन
फाइल फोटो-17-अंजू। स्रोत परिजन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। यमुना नदी में नहाने के दौरान रविवार दोपहर दो किन्नर डूब गए। इनमें से एक को साथियों की मदद से बाहर निकाल लिया गया और दूसरा लापता है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। साथ ही एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में साहिबाबाद थाने के पप्पू कॉलोनी निवासी किन्नर अंजू (32) वर्तमान में दिल्ली के बसंत विहार में रहती हैं। वह एक माह पहले साथी मीना, नैना, ढोलक वादक छोटू और वाहन चालक शिवपूजन के साथ खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव आई थीं। सभी बसंत विहार में एक साथ रहते हैं। यहां वे सहालग में बधाई का काम कर रहे थे। सहालग समाप्त होने पर सभी की 20 मई को दिल्ली लौटने की तैयारी थी।
रविवार को अंजू, मीना, नैना, नेहा, छोटू और चालक शिवपूजन किशनपुर कस्बे में गुरु बुजुर्ग किन्नर रीना से मिलने पहुंचे थे। रीना के घर न मिलने पर सभी रावण मैदान के पीछे यमुना नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने से अंजू और नैना डूबने लगीं। चालक शिवपूजन ने किसी तरह नैना को बचा लिया लेकिन अंजू तेज बहाव में बहकर गहराई में चली गईं और लापता हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक एकडला घाट तक खोजबीन कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के पहुंचने के बाद तलाश तेज की जाएगी।

फाइल फोटो-17-अंजू। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-17-अंजू। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें