हथगाम। थाना क्षेत्र के काशी का पुरवा मजरे मऊपारा गांव निवासी अवधेश यादव (45) किसान थे। बीते बृहस्पतिवार को आई आंधी में उनका टिनशेड उड़कर पड़ोस में जा गिरा था। शनिवार को वह परिवार के साथ टिनशेड लगाने का काम कर रहे थे तभी वह अचानक उनके ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि टिनशेड लगाते समय गिरने से किसान की मौत होने की जानकारी मिली है।
फाइल फोटो-22-अवधेश। स्रोत परिजन