फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो ट्रैक्टर पलटे, एक की मौत और तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-48-छेदीपुर में पलटा सरिया लदा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर/असोथर। थाना क्षेत्रों में रविवार को ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने के हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव निवासी सुरेंद्र चौरसिया (24) छोटे भाई राजेंद्र चौरसिया के साथ कस्बा मकान निर्माण के लिए सरिया खरीदने गया था। उनके साथ परिवार के रामसहायं चौरसिया और गांव के ट्रैक्टर चालक अवधेश कुमार भी थे। ओवरलोड ट्रैक्टर सरिया लादकर शाम को गांव लौट रहा था। छेदीपुर मजरे कधियां गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति में राजेंद्र और रामसहाय को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ट्रैक्टर चालक अवधेश कुमार की हालत ठीक है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर में ओवरलोड सरिया होने की वजह से हुआ।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा तुर्की नाला पुल के पास वैकल्पिक रास्ते में मौरंग लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में लटक गया। खदान से सुबह चालक ट्रैक्टर में मौरंग लदाकर कस्बा की ओर आ रहा था। दादों पुल से महावतपुर-असहट मोड़ के पास ट्रैक्टर के पीछे के धुरा टूटने से यह खंती में लटक गया। चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर हटाकर यातायात बहाल किया।

फोटो-48-छेदीपुर में पलटा सरिया लदा ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें