फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जमीन पर कब्जे के लिए पुत्री के अपहरण में दो को फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन के खातिर नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला पुलिस जांच में नाटक निकला। महिला अपनी पुत्री की शादी राजस्थान प्रांत में कर आई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है जो करीब छह माह की गर्भवती मिली। जांच में खुलासा हुआ कि मां ने सरकारी जमीन कब्जाने के लिए पुत्री के अपहरण में दो लोगों को फंसाया था।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी तीन नवंबर 2025 को लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने सुशील और बबलू घोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी का पता न लगने पर मां सपा विधायक ऊषा मौर्या के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची थी। गुलाबी गैंग ने भी थाने में हंगामा किया था।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी को भारतपुर में उमेश गुर्जर के घर से बरामद कर लाई है। दोनों शादीशुदा जीवन जी रहे थे। किशोरी करीब छह माह की गर्भवती है। किशोरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें