फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज को दुकानदार ने दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। किराने की दुकान में ग्राहक बनकर आए युवक का साथ सिगरेट का डिब्बा चोरी कर भागने लगा। दुकानदार ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

दादनखेड़ा गांव के विष्णु सिंह भदौरिया की कस्बे में कानपुर रोड पर किराने की दुकान है। मंगलवार दोपहर को दुकान पर आए दो युवकों ने पत्तल मांगे। दुकानदार एक युवक को पत्तल दिखाने लगा, तभी दूसरा युवक वहां से जाने लगा। शक होने पर दुकानदार ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। वह दुकान सिगरेट का डिब्बा लेकर भाग रहा था। आसपास के दुकानदारों ने युवक की पिटाई कर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी में दुकानदार से माफी मांगने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर
चौडगरा। बिंदकी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक अभिषेक सिंह निवासी अभयपुर बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कंटेनर और चालक पकड़ लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें