फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी के दो दिन पहले युवती की जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। शादी से दो दिन पहले एक युवती की मौत हो जाने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन के अनुसार भाई से विवाद के बाद युवती ने जहर खा लिया था। इलाज के बाद घर लौटने पर उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ी और मौत हो गई। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बृहस्पतिवार शाम मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसके भाई ने टोका और मोबाइल अपने पास रख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि नाराज होकर युवती ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे कानपुर में भर्ती कराया गया। कुछ सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


युवती की शादी 21 जून को जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ होनी थी। बरात आने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा रही कि जिस घर से डोली उठनी थी, वहां से अर्थी उठ गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें