फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मंगेतर की कोर्ट मैरिज से आहत युवती शादी के दिन फंदे से लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। शादी से इन्कार कर मंगेतर के कोर्ट मैरिज करने से आहत युवती शादी वाले दिन फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। तीन दिन पहले तेल चढ़ाने के रस्म के दौरान मंगेतर ने शादी करने से मना कर दिया था। पुलिस की जांच में पता लगा कि मंगेतर ने अहमदाबाद में एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव निवासी पूजा देवी (25) की शादी औरैया जिले के राम सिंह के साथ होनी थी। दोनों परिवारों के बीच शादी की रस्में चल रही थीं। बरात शुक्रवार को आनी थी। बुधवार को मंगेतर राम सिंह ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।
शादी टूटने से आहत पूजा कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। छोटी बहन आरती ने शव लटका देखकर परिजन को आवाज दी। परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। फंदा काटकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भाई बलराम ने बताया शादी टूटने से बहन आहत थी। इसी वजह से फंदे से लटककर खुदकुशी की है। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें