अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के नसीरपुर बेलवारा के मजरे खानपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सूरत में हीरा कटिंग कारखाने में नौकरी करता था। वह नवरात्र में घर आया था, दो दिन बाद सूरत जाने की तैयारी थी।
खानपुर निवासी जयकरन के बेटे रंजीत निषाद (17) ने शनिवार सुबह छत पर बने कमरे के रोशनदान में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पिता जयकरन ने बताया कि बेटा चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह सूरत में रहकर हीरा कटिंग का काम करता था। नवरात्र में गांव आया था। तब से यही रह रहा था। दो दिन बाद बेटे को सूरत फिर से जाना था। युवक तीन भाई भीमसेन, मनजीत, अंशु में सबसे छोटा था। मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।