फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साथी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली और इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। मुठभेड़ खागा कोतवाली के फतेहपुर टेकारी मोड़ पर शनिवार भोर हुई। आरोपियों के पास से एक 315 बोर एक तमंचा, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, 900 रुपये, दो मोबाइल व एक सेंट्रो कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष पुलिस ने रायबरेली जिला ऊंचाहार बभनपुर गांव के भीता निवासी मोहम्मद इरशाद व उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। आरोपी इरशाद गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। एसपी की ओर से इरशाद पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ में इरशाद बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी नौशाद कुंजड़ा निवासी कुवंरपुर थाना मलवां भी गिरफ्तार किया गया है।
इंटेलिजेंस विंग प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार से इरशाद और उसका साथी नौशाद आ रहे थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली मो. इरशाद के पैर में लगी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी इरशाद के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, धोखाधड़ी समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। शातिरों ने जिले में ही कई वारदातों को अंजाम दिया है। वारदात करने के बाद रायबरेली जिले में छिप जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें