फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अगवा दो किशोरियों से दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से किशोरियों को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में रविवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों में कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा चौकी मंदिर पुलिस ने अनुरुद्दापुर निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी सात अप्रैल को एक गांव की रहने वाली किशोरी को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने किशोरी के बयान के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है।
वहीं खागा पुलिस ने खखरेरू थाने के लोहारपुर निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी खागा कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी को 30 मार्च को अगवा कर ले गया था। किशोरी के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें