फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशे में पड़ोसी ने युवती के कपड़े फाड़े, दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नशे में पड़ोसी ने शनिवार को घर में घुसकर युवती के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर पुत्रों के साथ युवती और उसके परिजन के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि मां और पिता खेत पर गेहूं काटने गए थे। वह शनिवार को घर में अकेली थी। पड़ोसी दिनेश नशे में घर के अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा।
विरोध पर कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले चाचा और चाची घर आ गए तो दिनेश भाग निकला। कुछ देर बाद दिनेश अपने पुत्र भोले, रामखेलावन संग लाठी, डंडा लेकर घर आए। इसके बाद उसे और चाचा-चाची के साथ पीट दिया। कोतवाल प्रमोद राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें