फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। ठा. युगराज सिंह लॉ कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से जनगणना में सटीकता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन और प्रपत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
डीएम ने अपेक्षा की कि प्रशिक्षित ट्रेनर्स प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देंगे। इससे जनगणना कार्य व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा होगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विनय पांडेय, प्रभारी अधिकारी जनगणना दुर्गेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें