खागा। 22 सितंबर की शाम छह बजे खागा से 296 क्विंटल गेहूं लादकर निकला ट्रक रनियां कानपुर देहात नहीं पहुंचा है। जिस पर रविवार शाम कोतवाली पहुंचे व्यापरियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
माहेश्वरी मार्केट निवासी वागीश श्रीवास्तव, देवेश ट्रेडर्स के मालिक हैं। उन्होंने 22 सितंबर बुधवार की शाम छह बजे एक ट्रक में 296 क्विंटल गेहूं लोड कराकर कुशल फूड रनियां कानपुर देहात के लिए रवाना किया था। ट्रक, चालक महेश कुमार निवासी गोविंद नगर कानपुर लेकर निकला था। यह ट्रक वागीश ने लकी ट्रांसपोर्ट के मालिक राजू निवासी नई बाजार आबादी व अरविंद निवासी गड़ोलेपुर
मजरे सुजरही के जरिए बुक किया था। 23 सितंबर को वागीश ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी तो पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। शंका पर पुलिस ने अरविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन जब कोई ठोस सुराग नहीं मिला तो उसे जाने दिया गया। इसी मामले को लेकर कई व्यापारी रविवार की शाम कोतवाली में पहुंचे और अरविंद के जाने को लेकर आपत्ति जताने लगे। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि घटना की जांच गम्भीरता के साथ हो रही है।