फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर को मस्जिद बताया, खुद मुतवल्ली बनकर कराया फर्जी बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नाराशाह बाबा मजरा पीरनपुर निवासी अयूब हसन ने बिजली विभाग के बेरुईहार एसडीओ को शिकायती पत्र देकर अनियमितता की शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार उसके घर में पहले से ही वैध विद्युत कनेक्शन मौजूद है लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से एक व्यक्ति ने उसके मकान को मस्जिद बताकर और स्वयं को मुतवल्ली घोषित कर कथित रूप से नया कनेक्शन करवा लिया है।
विज्ञापन


अयूब हसन ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण गैरकानूनी तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिजली बिल जमा न होने या विवाद की स्थिति में जवाबदेही उन्हीं पर आ जाएगी। इससे अनावश्यक परेशानी हो सकती है।

पीड़ित ने एसडीओ से संबंधित कनेक्शन तुरंत काटने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीओ ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजली कनेक्शन जारी करने से पहले अधिकारी मौके पर सर्वे करते हैं। इसमें मकान की स्थिति, दूरी और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होता है।
पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में बिना सर्वे और बिना सत्यापन के मकान को कथित तौर पर मस्जिद मानते हुए कनेक्शन दे दिया गया, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें