फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच दिन बाद भी अपहृत छात्र का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
फोटो-17 : खासमऊ स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का गेट। संवाद
विज्ञापन
खागा। खासमऊ स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय से 23 नवंबर को कक्षा सात का छात्र अंकित अचानक गायब हो गया। पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को जिले से कई टीमों ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य, स्टाफ और सहपाठियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


टीमों ने प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, रात्रि ड्यूटी गेट कीपर और छात्र के सहपाठियों से पूछताछ की। परिजन भी हलाकान नजर आए। पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ऊंची दीवार और बंद गेट के बावजूद छात्र हास्टल से बाहर कैसे निकल गया।

समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार, न्याय पीठ बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के मजिस्ट्रेट राजेंद्र साहू, रामकृष्ण पांडेय, चाइल्ड लाइन की जिला समन्वयक नीरू पाठक, राजप्रिय पांडेय और प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पांडेय जांच टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन



दो टीमों ने शुरू की खोजबीन

विद्यालय प्रबंधन की ओर से अपहृत छात्र की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम में प्रधानाचार्य राजकुमार यादव और दूसरी में शिक्षक देवेश तिवारी शामिल हैं। प्रत्येक टीम में चार-चार लोग हैं। टीमें अंकित को उसके रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश रही हैं। अब तक नई बाजार खागा, टिकुरी, सेमरा, मुरांव, असोथर, नीम टोला खागा, थरियांव, हथगाम, धाता और सैनी जैसी जगहों पर खोज की जा चुकी है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही

पुलिस परिजन के साथ मिलकर हाईवे और विद्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। छात्र रात में किस समय निकला यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस नजदीकी ढाबों और आवासों पर लगे कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है।


छात्रावास से मिला मोबाइल

विद्यालय स्टाफ के तुंगनाथ का मोबाइल अंकित के गायब होने से पहले गायब हुआ था। दूसरे दिन हाॅस्टल से मोबाइल मिल गया लेकिन इसके बावजूद जांच जारी है। उसी रात छात्र हाॅस्टल से गायब हो गया। फिलहाल पुलिस और विद्यालय प्रबंधन मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी अंकित का कोई सुराग नहीं मिला है।

फोटो-17 : खासमऊ स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का गेट। संवाद

फोटो-17 : खासमऊ स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का गेट। संवाद

फोटो-17 : खासमऊ स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का गेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें