फतेहपुर। राजकीय इंटर काॅलेज की तीन छात्राएं शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर नहीं लौटी। तीनों के लापता होने से हड़कंप मच गया। एक किशोरी पुलिस को मिली है। एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिलने वाली किशोरी ने बाकी दोनों के मुंबई जाने की बात कही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती इलाके के इंटरमीडिएट की एक छात्रा , दूसरी कक्षा छह की जयरामनगर व तीसरी महर्षि स्कूल के पास काॅलोनी की कक्षा छह में पढ़ने वाली तीनों छात्रा अपने घरों से शुक्रवार को स्कूल गई थीं। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद तीनों के गायब होने का पता लगा। तीनों छात्राओं के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जयरामनगर चौकी क्षेत्र की लापता छात्रा को खोज निकाला। बहरामपुर रेलवे स्टेशन से एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। मिलने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोनों छात्राएं मुंबई गई हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही छात्राओं को खोजा जाएगा।