फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो पक्षों के बीच मारपीट, नौ लोग चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नकसारा गांव के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत नौ लोग जख्मी हो गए। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ओरम्हा गांव के कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सतेंद्र प्रताप सिंह, बटाईदार सुरेंद्र के साथ खागा मंडी में मटर बेचने गए थे। ई-रिक्शा पर भतीजे की विक्रमपुर गांव के सतवीर सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि सतवीर ने अपने परिचितों को लाठी-डंडा लेकर बुला लिया और मारापीटा। मारपीट में उसे, भतीजे, बटाईदार के साथ जयदीप, अनुराज को चोटें आईं। उधर दूसरे पक्ष ने सतवीर सिंह, सुमैया देवी, सुरेखा व सोनी निवासी नकसारा पर हमले की शिकायत थाने में दी। सुमैया देवी को खागा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुलदीप सिंह का आरोप है कि मारपीट के दौरान मटर बिक्री का पैसा भी छीना गया है। इंस्पेक्टर खागा हेमंत मिश्र ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, पैसा छीनने की बात गलत है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें