फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गन्ना किसानों के आठ लाख लेकर भागे तीन क्रेशर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। उत्तराखंड के हरिद्वार और मुजफ्फरनगर के गुड़ बनाने वाले गिरोह के लोग गन्ना किसानों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को बकियापुर के दो और धमना का एक क्रेशर संचालक किसानों के करीब लगभग आठ लाख रुपये दिए बिना ही भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नसेनिया निवासी प्रमोद पाठक, हरिओम, मोतीपुर के अश्वनी कुमार, गड़वा के पिंटू, सुघर सिंह और बुढ़वा के रानू मास्टर सहित किसानों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में मुजफ्फरनगर के मोहल्ला बाजार खुर्दपुर निवासी इंतजार पुत्र सलीम पर आरोप लगाया गया कि वह रिश्तेदार के साथ बकियापुर में दो क्रेशर संचालित कर रहा था और भुगतान किए बिना भाग गया।
धमना के क्रेशर संचालक के खिलाफ किसानों ने तहरीर नहीं दी है। पिछले महीने सठिगवां और न्योरी जलालपुर के संचालक भी इसी तरह भाग गए थे। इस वर्ष अब तक पांच संचालक किसानों को करीब 25 लाख रुपये का चूना लगाकर भाग चुके हैं। पिछले साल भी लगभग 200 किसानों का एक करोड़ रुपये बकाया लेकर नौ संचालक भाग गए थे।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगभग 35 क्रेशर संचालक बाहरी जनपदों से आकर किसानों का गन्ना खरीदकर गुड़ बनाते हैं और गैर-जनपद में बेचते हैं। कई बार वे किस्तों में भुगतान करते हैं जिससे किसानों पर लाखों का घाटा आ जाता है। कोई लाइसेंस या पंजीकरण न होने का फायदा उठाकर ये संचालक पकड़ से बच जाते हैं।
पिछले वर्ष छह मार्च को बकियापुर के ज्ञानेंद्र ने 28 किसानों के ब्योरे के साथ चांदपुर थाने और 24 जनवरी को मदीहाखेड़ा के शशिकुमार ने 12 किसानों के ब्योरे के साथ जाफरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बकियापुर के संचालक के भागने की जानकारी मिली है। किसानों का भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें