फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोरियों के अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस ने शनिवार को किशोरियों के अपहरण के तीन आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली पुलिस ने बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के आबादी गांव निवासी ललित कुमार को एक किशोरी के अपहरण में पकड़ा। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। जाफरगंज पुलिस ने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसोलेखेड़ा गांव निवासी प्रशांत भूषण को गिरफ्तार किया। उसने बुधवार को छात्रा का बाइक से अपहरण किया था।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने दुष्कर्म की आशंका जताई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। किशोरी के बयान पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। खखरेरू थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा परसन गांव निवासी सद्दाम को एक किशोरी के अपहरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें