फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ग्रामीण बैंक के उप शाखा प्रबंधक का कमरे में मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-42-पंकज त्रिपाठी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव में किराये के कमरे में रह रहे ग्रामीण बैंक खखरेरू के उप शाखा प्रबंधक का शव शनिवार को घर में मिला। पुलिस ने गृहस्वामी और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

रायबरेली जिला सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरी बाजार निवासी पंकज त्रिपाठी (44) खखरेरू स्थित ग्रामीण बैंक में उप शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह हरदो गांव में कृष्णचंद्र त्रिपाठी के मकान में किराये पर रहते थे। गृहस्वामी के अनुसार शुक्रवार शाम बैंक कर्मचारी उन्हें कार से घर छोड़कर गए थे।
शनिवार सुबह बैंक कर्मचारी कार्तिक उन्हें बैंक जाने के लिए बुलाने पहुंचे। आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो पंकज त्रिपाठी सीढ़ियों के नीचे अचेत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी खागा पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें