फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से हजारों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
दरियापुर गांव के समीप कटी नहर और टीले पर खड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
नहर कटने से गुरुवार रात हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सुबह नजारा देखकर किसान परेशान हो उठे।
विज्ञापन

आसपास के खेतों और गांव के मुख्य मार्गों में पानी भर गया। सूचना मिलने पर नहर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नहर बांधने का काम चालू हो सका।
खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के चकहाता व दरियापुर गांव के समीप गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे नहर कट गई। इसके बाद रात भर पानी का तेज प्रवाह चलता रहा। इससे चकहाता तथा दरियापुर गांव की हजारों बीघा फसल डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गांव भी जलमग्न हो गए। सुबह लोग उठे तो हालात देेखकर चीख निकल गई। दूर दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा था।
खेतों के ऊपर तक पानी था। दरियापुर गांव तो पानी से चारों तरफ से घिर गया। इससे रास्तों का आवागमन बाधित हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने खांदी बांधने का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें