एसडीएम प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार को तहसील सभागार में राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। हीलाहवाली करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम ने कहा कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक एक-एक रजिस्टर बना लें। जमीन संबंधी विवादों को उसमें सूचीबद्ध कर लें।
राजस्व कर्मी अपने साथ पुलिस कर्मियों को लेकर विवादों को हर हाल में निस्तारित करें। खलिहान, पशुचर, हड़ावर, तालाबी नंबर, खाद के गड्ढों की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए। जहां कब्जा हटा दिया गया है वहां निगरानी रखी जाए। दोबारा कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई की जाए।
उन्होेंने गांवों में गोशालाओं और पंचायत भवनों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि क्षेत्र में जहां भी मौरंग के डंप हों, उसकी सूचना दें।
इस मौके पर तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, नायब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक रणजीत तिवारी, शिवराम, जितेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, संगीता सिंह, लेखपाल पवन कुमार, अभय सिंह, अंकित सिंह, सजंय सिंह, रावेन्द्र कुमार, अशोक सिंह, नौशाद आलम, दिनेश सिंह, हरपाल सिंह मौजूद रहे।