फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई बैंक की शाखा में चोरों ने सेंध लगाई.

विज्ञापन
बैंक में लगी नकब दिखाता युवक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की दीवार में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगा ली। चोरों ने बैंक में घुसने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। सुबह सेंध लगी देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थरियांव कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। इसकी पहली मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। किरायेदारों के लिए बैंक के बगल की गैलरी से रास्ता है। उसी गैलरी में सुबह किरायेदारों ने सेंध लगी देखी। घटना की यूपी-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि बैंक के पीछे कूड़ा फेंका जाता है, जहां किसी का आना-जाना नहीं होता है।
विज्ञापन

उसी रास्ते से चोर दीवार फांदकर आए होंगे। सेंध लगाते समय किसी की आहट पर भाग निकले होंगे। शाखा प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि बैंक का कैश प्रतिदिन मुख्य शाखा में चला जाता है। कागजात ही बैंक में रहते हैं। चोर घुस आते तो कोई न कोई नुकसान जरूर करते। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें