फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 महादानियों ने रक्तदाता दिवस को बनाया यादगार

विज्ञापन
रक्तदाता कविता रस्तोगी को प्रमाण पत्र देते सीडीओ सत्यप्रकाश और एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के बैनर तले रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक ने किया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह, सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह और सीएमएस डॉ. आरएम गुप्त ने रक्तदानियों और उनके साथ आए परिजनों को आगे भी स्वेच्छा से रक्तदान और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शिविर में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने भी रक्तदान किया। उनके नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम सत्र के 12 छात्रों ने रक्तदान किया। डॉ. केपी सिंह और डॉ. धीरज ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेेरित किया। व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग और भाजपा नेता कविता रस्तोगी, समाजसेवी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और सर्व फार ह्यूमैनिटी के संचालक गुरमीत सिंह ने साथियों से रक्तदान कराया।
सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी सुधांशु श्रीवास्तव ने ढलती उम्र में रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र से रक्तदान करने आई 10 युवतियों की टोली में से तीन रक्तदान कर पाईं। सात छात्राओं का वजन कम और अन्य स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

रक्तदान कराने में पैथालॉजी विभाग के एचओडी डॉ. वरद वर्धन विसेन, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, लवकुश कुमार, दीपाली, पूजा, अजय, सुलभ, मनोज, कमला प्रसाद और संतोष कुुमार का विशेष सहयोग रहा।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें