फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीएमसीसी सेंटर में विवाह से पहले दोनों पक्षों के बीच होगा संवाद

विज्ञापन
फोटो-32-पीएमसीसी सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला प्रोवेशन अधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। मानव विकास और शिक्षा समिति की ओर से संचालित प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर (पीएमसीसी) तेरे-मेरे सपने का उद्घाटन बृहस्पतिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी रिशांत कुमार श्रीवास्तव ने किया। जयराम नगर में ऋतुराज डिग्री कॉलेज के पास स्थापित इस सेंटर में विवाह से पूर्व दोनों पक्षों के बीच संवाद कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीएमसीसी तेरे-मेरे सपने के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य शादी की नींव को मजबूत करना है। यहां विवाह की तैयारी कर रहे युवाओं और जोड़ों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विवाह से पहले दोनों पक्षों के बीच संवाद के माध्यम से गिले-शिकवे दूर करने और मतभेद सुलझाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सेंटर में काउंसलर और मनोवैज्ञानिकों की भी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नेशनल कमीशन फॉर विमेन, राज्य सरकार, एनजीओ और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से इस पहल को अन्य क्षेत्रों तक विस्तार देने की योजना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेंटर अध्यक्ष महेंद्र सिंह के साथ काउंसलर आकांक्षा यादव और राखी सिंह ने विवाह पूर्व संवाद की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में करन सिंह, उपेंद्र सिंह, सुरेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसलिए जरूरी है सेंटर का संचालन...
- शादी से पहले खुली, सम्माजनक और ईमानदार बातचीत को मुमकिन बनाया जाएगा।
- दोनों पक्षों के बीच में आपसी समझ विकसित करने का भरपूर प्रयास किए जाएंगे।
- शादी में कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
- इस प्रयास से दंपती के बीच झगड़ों को रोकना, घरेलू हिंसा और शादीशुदा रिश्तों में टूट के मामले कम करने का प्रयास होगा।

फोटो-32-पीएमसीसी सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला प्रोवेशन अधिकारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें