फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिश्तेदार समेत तीन ने 1.80 लाख हड़पने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के डेलेमऊ निवासी जय सिंह ने कोर्ट के जरिये प्राथमिकी दर्ज कराई है। जय सिंह ने बताया कि कानपुर घाटमपुर के बावन निवासी वीर सिंह उनके रिश्तेदार हैं। उन्होंने दोस्त समीर के मामू चांदबाबू निवासी पुराना कानपुर के पास लोडर खरीदने की बात कही।
विज्ञापन

पूछने पर चांदबाबू ने बताया कि लोडर पर कोई ऋण और न्यायालय में कोई मुकदमा नहीं है। तीनों पक्षों ने 1.80 लाख रुपये में लोडर की डील तय की। तीन मई से 14 जून 2022 के बीच जय सिंह ने पूरी रकम चुकाई और गाड़ी ट्रांसफर के लिए कहा।
23 जून को कानपुर बुलाने पर तीनों ने एनओसी न होने का बहाना बनाकर स्टांप पेपर में लिखापढ़ी कराई और फिर टालमटोल करते रहे। जब जय सिंह ने गाड़ी लौटाने और रुपये मांगे तब भी तीनों ने सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 मार्च को तीनों ने जय सिंह को औंग ओवरब्रिज के नीचे बुलाया। यहां गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक रमांशकर सरोज ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें