फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की भाभी का हुआ नार्को टेस्ट, दो घंटे तक पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के अपहरण के मामले में उसकी भाभी का सोमवार को
विज्ञापन

नार्को टेस्ट किया गया। टेस्ट से पहले करीब दो घंटे तक महिला से सवाल-जवाब हुए। महिला नार्को टेस्ट के बाद पति के साथ मुंबई लौट गई। जांच में जुटी सीबीआई को रिपोर्ट का इंतजार है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का 23 फरवरी को अपहरण हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले को हैबियस काॅर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका) के तहत संज्ञान में ले रखा है। लखनऊ सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम को महिला की तलाश के आदेश दिए हैं। सीबीआई परिवार के ही सदस्यों को शक के दायरे में रखकर जांच कर रही है। इसी वजह से महिला की भाभी का गुजरात प्रांत के गांधीनगर में सोमवार को नार्को टेस्ट कराया। नार्को टेस्ट के लिए महिला की भाभी अपने पति के साथ पांच अक्तूबर से गांधीनगर में थी। सीबीआई ने सोमवार को सुबह 10 बजे महिला की भाभी को नार्को टेस्ट टीम के सामने पेश किया। टीम ने उससे दो घंटे तक सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चार सदस्यीय टीम की ओर से 12 बजे से नार्को टेस्ट शुरू किया गया। दोपहर दो बजे टेस्ट खत्म हुआ। टेस्ट के बाद उसे पूरी तरह से होश आने में दो घंटे लगे। महिला की भाभी के अनुसार नार्को टेस्ट के पहले उससे वही सवाल पूछे गए जो पहले सीबीआई पहले ही पूछ चुकी है। सीबीआई लखनऊ रवाना हुई है। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें