फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस के सामने पत्नी को बच्चों समेत घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पुलिस के सामने पत्नी और बच्चों को सोमवार दोपहर पति ने घर से निकाल दिया। महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न और नंदोई पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी 21 फरवरी 2019 को हथगाम थाने के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी बाद पति और ससुरालीजन के साथ अहमदाबाद में रहने लगी थी।
यहां ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। वर्ष 2024 में उसने पति और ससुराल पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष 22 जुलाई 2024 को ससुरालियों से समझौता हुआ था।
विज्ञापन


मुकदमे की वापसी के बाद ससुराली फिर उसे प्रताड़ित कर दहेज में कार लाने की मांग करने लगे। पति अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध पर मारपीट करता। नंदोई ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। पति 12 जनवरी को अहमदाबाद से काम छोड़कर गांव आ गए। 31 जनवरी को पति ने पीटकर मोबाइल तोड़ दिया। मायके से दो फरवरी को परिजन पहुंचे।
तभी पड़ोसी ननद, नंदोई ने मां की कार के टायरों की हवा निकालकर आग लगाने की धमकी दी। पुलिस के सामने पति ने कपड़े घर के बाहर फेंक दिए। बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि पति, ससुर, सास, ननद, नंदोई के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें