फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति के विरोध में की आवाज बुलंद

Wed, 13 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्र्स एसोसिएशन ने मंगलवार को स्थानांतरण नीति के विरोध में आवाज बुलंद की है। डीआईओएस कार्यालय में एसोसिएशन ने धरना देकर स्थानांतरण नीति वापस लेने की मांग की है। बाद में वित्त एवं लेखाधिकारी हरिश्चंद्र को 22 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



धरने में एसोसिएशन के इलाहाबाद मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि नई स्थानांतरण नीति के नाम पर लिपिक संवर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जनपद सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 23 जून को प्रांतीय संगठन ने शासन को 22 सूत्री ज्ञापन दे समस्या के निराकरण की मांग की थी, लेकिन अभी तक एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है।


धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजसेन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि 2016-17 में कार्मिक विभाग ने जितने भी लिपिकों के तबादले किए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। धरने में सुशील शुक्ला, रतनेश पांडेय, मंशाराम, विवेक द्विवेदी, प्रतीक कुमार, बदलू राम, दीपक कुमार, श्यामलाल, गुरुचरन लाल, भानू दादा, अमित सक्सेना, उमाशंकर, नसरीन, सरिता यादव, जुवैदा खातून, शैलेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें