फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। महिला के शोर मचाने पर भागे दुष्कर्मी को शनिवार रात ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के औरेनी थाना क्षेत्र के एक अनुसूचित जाति की महिला की शादी चार साल पहले खखरेरू थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। महिला का पति करीब आठ माह से पंजाब में रहता है। महिला का आरोप है कि मायके का रहने वाला अयूब अहमद शादी के पहले से उस पर गलत नीयत रखता था। वह 20 अक्तूबर को अयूब ने उसके साथ दुष्कर्म कर अस्लील वीडियो भी बनाया था। इसके बाद भी वह शारीरिक शोषण करता रहा।
महिला के मुताबिक वह 16 नवंबर को खाने के बाद सो रही थी। करीब रात नौ बजे अयूब छत से कूदकर घर पहुंचा। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन जागे। वह छत से कूदकर भागा। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटाई व छत से कूदने से अयूब घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें