फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी पुल पर तेज बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। कानपुर बर्रा आठ 111 डी निवासी गजराज सिंह का पुत्र गौरव वर्मा उर्फ नीरज (19) मामा की शादी में मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव दो दिन पहले आया था। किसी दोस्त का एक्सीडेंट होने की सूचना पर गौरव ममेरे भाई जगदीप पुत्र हरिप्रसाद (21) के साथ बाइक से कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन

मामा की शादी दो दिन बाद थी। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। बाइक अनियंत्रित होेने से डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर गौरव की मौत हो गई। घायल जगदीप को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें