फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रस्ट ने सम्मानित किया

विज्ञापन
फोटो-13-प्रमाण पत्र व अध्ययन सामग्री किट लिए खड़े छात्र-छात्रा। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। गुरगौला गांव में स्वामीनारायण सेवा ट्रस्ट की ओर से नवंबर में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को सफल छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को पहचानना और उनकी शिक्षा में सहयोग देना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आसपास के विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। प्रश्न पत्र में गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान शामिल थे। कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्रों में से प्रत्येक कक्षा के पांच उत्कृष्ट छात्रों का चयन किया गया। कुल 36 से अधिक छात्र सफल घोषित हुए।
12वीं कक्षा में चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज के रणजीत कुमार, धाता इंटर कॉलेज की मानसी सिंह का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। उन्हें हर माह 500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। दसवीं कक्षा के मनीष सिंह और सत्यम को 400 रुपये की छात्रवृत्ति मिली। जूनियर वर्ग में सरस्वती ज्ञान मंदिर, खखरेरू की नंदिनी पांडेय को 300 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन

सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, स्कूल बैग और अध्ययन सामग्री किट प्रदान की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, हरिनारायण सिंह, पायल सिंह और मन्नू सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

फोटो-13-प्रमाण पत्र व अध्ययन सामग्री किट लिए खड़े छात्र-छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें