फोटो-23-अतुल को मैन आफ द मैच का खिताब देते समाजसेवी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
चौडगरा। मलवां ब्लॉक के रामपुर गांव में पचकरिया बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में इब्राहिमपुर और चखेड़ी की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। चखेड़ी टीम के कप्तान अरशद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
12-12 ओवर के मैच में चखेड़ी की टीम 12 ओवर में 99 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी इब्राहिमपुर की टीम ने चार विकेट खोकर 11वें ओवर में जीत हासिल की।
चखेड़ी टीम के कप्तान अरशद ने 49 और अतुल ने 40 रन बनाए। अतुल ने गेंदबाजी में दो विकेट भी लिए। कमेटी ने चौका-छक्का मारने और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। अतुल को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी जयनरायन सिंह ने प्रदान किया।
फोटो-23-अतुल को मैन आफ द मैच का खिताब देते समाजसेवी। संवाद- फोटो : सांकेतिक