फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिक्रूटों की बूटों की ठकठक से गूंजा दक्षिणी शहर

विज्ञापन
फोटो-34-पीएसी लाइन से रोड की ओर दौड़ लगाते रिक्रूट। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएसी लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 262 रिक्रूटों की रविवार को अंतिम बाह्य परीक्षा (बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) आयोजित की गई। इस दौरान रिक्रूटों ने आधुनिक राइफल के साथ मैदान से बाहर पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई। अचानक बड़ी संख्या में रिक्रूटों को सड़क पर दौड़ते देख आसपास के लोग हैरान रह गए और कुछ देर के लिए लोगों को लगा कि शहर में कोई अनहोनी हो गई है और हालातों पर काबू पाने के लिए पुलिस बल दौड़ रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा सीओ क्राइम प्रगति यादव और सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह की निगरानी में कराई गई। प्रशिक्षुओं से निर्धारित मानकों के अनुसार पांच किलोमीटर की दौड़ कराई गई। दौड़ शहर के दक्षिणी इलाके में पीएसी लाइन से शुरू होकर जयरामनगर, राधानगर थाने से गंगानगर मार्ग होते हुए लाइन पर खत्म हुई।
दौड़ के बाद रिक्रूटों ने 60 मीटर स्प्रिंट, रस्सा चढ़ाई, बाधा दौड़ और मंकी रोप सहित कई अन्य शारीरिक गतिविधियां पूरी कीं। इस दौरान प्रशिक्षुओं की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, संतुलन, फुर्ती और त्वरित क्रियाशीलता का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, लगन और उत्साह के साथ अपना प्रदर्शन किया।

फोटो-34-पीएसी लाइन से रोड की ओर दौड़ लगाते रिक्रूट। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें