फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शहर पहुंची रेजांग ला रज कलश यात्रा, गूंजे देशभक्ति के जयघोष

विज्ञापन
फोटो-15-कलश यात्रा का स्वागत करते महासभा पदाधिकारी एवं सदस्य। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। रेजांग ला रज कलश यात्रा शनिवार को जैसे ही शहर में पहुंची, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। भारत माता की जय और अमर बलिदानी अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत सैनिक गेस्ट हाउस से हुई, जो लखनऊ बाईपास, पक्का तालाब, बाकरगंज और ज्वालागंज होते हुए खागा पहुंची। यहां रेजांग ला प्रभारी चौधरी राजेश यादव के आवास पर यात्रा का स्वागत किया गया।



इसके बाद यात्रा खैरपुर काटोघन स्थित स्व. शिव नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां पूर्व सैनिकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा विंग प्रभारी चौधरी राजेश यादव, पूर्व सैनिक वीर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, अंशु यादव, भूप सिंह, नरसिंह और उमेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें