फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें कम होने से यात्रियों की बढ़ी समस्या

Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बस अड्डे में भटकते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में रोडवेज बसों के जाने से सफर करने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को बस अड्डे में घंटों इंतजार के बाद बसें मिलीं। कानपुर, इलाहाबाद से आने वाली बसें भी सवारियों से भरी हुई आईं।
विज्ञापन



जिले की डिपो से कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ और बांदा रूट पर परिवहन निगम की बसें चलती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को 39 और बुधवार को एक रोडवेज बस विधान सभा चुनाव ड्यूटी के लिए भेज दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के हथगाम, असोथर रूट पर चलने वाली बस बंद हो गई है। इससे रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

दोपहर को बांदा जाने वाले यात्री रफीक अहमद व शिव प्रसाद ने बताया कि एक घंटे से बस अड्डे में बैठे हैं। अभी तक बस नहीं आई है। अभी तक 20 से 30 मिनट में बांदा रूट के लिए बसें चलती थी। एआरएम ओपी ओझा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बसों को चुनाव में भेजी गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के रूट में बस चलाने की व्यवस्था की जाएगी। कानपुर, इलाहाबाद रूट में चलने वाली बसों के चक्कर बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें