थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गांव में किसान पृथ्वीपाल यादव के घर में आग लगने से गृहस्थी खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा जा सका। सूचना पर लेखपाल छत्रपाल मौके पर पहुंचे।
अग्निकांड पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। पृथ्वीपाल ने बताया कि घर के लोग रात को दूसरे कमरे में सो रहे थे। गृहस्थी वाले कमरे में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से पूरे घर में धुएं की धुंध फै ली तो उनकी नींद खुली। वे लोग किसी तरह घर के बाहर आए और मदद के लिए चीख पुकार मचाई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना में मवेशी, अनाज, गृहस्थी का सामान, कपड़े, नकदी, जेवरात जलकर नष्ट हुए हैं।