फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की धुंध ने बढ़ा दी ठिठुरन

Sat, 03 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर
विज्ञापन
कोहरा के धुंध में स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे की धुंध तीसरे दिन भी छाई रही। इससे ठिठुरन और बढ़ गई है। दोपहर को भी कोहरा रहा। लोगों को तीसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचाव के लिए दिन भर लोग ऊनी कपड़े पहन कर घूमते दिखाई दिए। ऊनी कपड़ों की दुकानाें व फुटपाथ पर खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दुकानदार भी कागज के गत्ते जलाकर ठंड दूर करते दिखे। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। सुबह तो कोहरे का आलम यह रहा कि चेहरे पर जैसे पानी की फुहार पड़ रही हो। ट्रेनों की रफ्तार भी धुंध में कम पड़ गई है। यात्री पूछताछ केंद्र में ट्रेनों के आने की जानकारी लेते रहे।


उधर ठंड के प्रभाव से दलहन, तिलहन, आलू और केला की फसल में भी खतरा मंडराने लगा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों को बचाने के लिए किसान कृषि वैज्ञानिकों से सलाह ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें