फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी से पहले दूल्हा लापता, घर में बरात जाने की हो रही थी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर का पुत्र शादी की शाम सोमवार को अचानक लापता हो गया। बरात नहीं पहुंचने पर घरातियों में खलबली मच गई। मंगलवार को राधानगर थाने में दोनों पक्षों में समझौते को लेकर पंचायत हुई। वहीं पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दूल्हे को खोजने में लगी है।
विज्ञापन


राधानगर थानाक्षेत्र के पश्चिमी नई बस्ती निवासी रामसजीवन पुलिस लाइन में फॉलोअर हैं। उनके 37 वर्षीय बेटे सुनील उर्फ बृजेश की शादी मलवां थाने के अमौरा गांव में तय हुई थी। बरात सोमवार को जानी थी। लड़का पक्ष धूमधाम से बरात लेकर जाने की तैयारी कर रहा था। इधर घराती बरात के इंतजार में थे। करीब शाम सात बजे दूल्हा अचानक लापता हो गया जिससे परिजन में खलबली मच गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद रामसजीवन ने थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी।
इधर रात दो बजे मेहंदी लगाए लड़की और उसके परिजन पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। इसकी खबर लगते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और राधानगर थाने में संपर्क किया। किसी तरह लड़की पक्ष को घर भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर पंचायत हुई है। लड़के की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। वह दूसरी शादी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें