फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 76 सड़कों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 10.32 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले में जर्जर और खराब सड़कों की हालत सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 76 सड़कों के नवीनीकरण और सामान्य मरम्मत पर करीब 10.32 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीण व कस्बा क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों को खराब सड़कों से राहत मिलेगी।
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न ग्रामीण और संपर्क मार्गों को नवीनीकरण के लिए शामिल किया गया है। इनमें असोथर-जरौली-रामनगर कौंहन मार्ग, सरकंडी-आलमगंज मार्ग, गमहरी-ककरार-मवइया मार्ग, लालबिरहा जहानाबाद से जाफरपुर सिट मार्ग, सुजावलपुर-औसरीखेड़ा मार्ग, महुवाखेड़ा-पिपौरी संपर्क मार्ग और ककरार गढ़ी से मवइया मार्ग सहित कई अन्य सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए कुल 1031.90 लाख रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। अलग-अलग मार्गों पर कार्य की लागत लगभग 2.15 लाख रुपये से लेकर 32 लाख रुपये तक रखी गई है। विभाग की ओर से सभी कार्यों को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वहीं सड़कों के नवीनीनीकरण की योजना को लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। रामकिशोर यादव ने कहा कि कई गांवों की सड़कें लंबे समय से खराब थीं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। शिवप्रसाद निषाद का कहना है कि सड़कें बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

राजेश सिंह ने बताया कि खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। ऐसे में मरम्मत कार्य से राहत मिलेगी। कमलेश तिवारी ने कहा कि गांवों और कस्बों के बीच संपर्क मजबूत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें