फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जलकल विभाग के जर्जर आवास टूटेंगे, बनेंगे तीन मंजिला फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका ने शहर के पत्थरकटा चौराहा स्थित जलकल विभाग के पुराने आवासों को तोड़कर नए फ्लैट बनाने का फैसला किया है। पांच दशक से अधिक पुराने ये छह आवास जर्जर हालत में हैं। इन्हें बारिश के बाद ध्वस्त कर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लैटों का निर्माण नवीन मार्केट के पीछे खाली पड़ी भूमि सहित पूरे परिसर में किया जाएगा। योजना के तहत दो तीन-तीन मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। इन्हें नगर पालिका के अफसरों को आवंटित किया जाएगा। इससे सभी अधिकारी एक ही परिसर में रह सकेंगे और प्रशासनिक कार्य में समन्वय बेहतर होगा।
नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर भवनों को गिराकर फ्लैट निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। कार्रवाई मानसून के बाद शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें