फोटो -49-क्षतिग्रस्त कारनील गाय को टक्कर मार कार पेड़ से टकराई। संवाद
- फोटो : 1
जाफरगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के भारतपुर रिंद नदी के पास तेज रफ्तार कार सोमवार को नीलगाय को टक्कर मारकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं। नीलगाय की मौत हो गई।
हमीरपुर निवासी संजय कार से सदर कोतवाली के रानी काॅलोनी मोहल्ला निवासी मौसी ऋचा को छोड़ने जा रहे थे। भारतपुर गांव रिंद नदी के पास नीलगाय सामने आने से चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। नीलगाय को टक्कर मार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटरी पर पेड़ से टकराने के बाद रुकी।
हादसे में कार के परखचे उड़ गए। पेड़ नहीं होने पर कार 10 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी। चौकी इंचार्ज मनोज यादव ने कार में फंसे सवारों को बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आईं हैं।
फोटो -49-क्षतिग्रस्त कारनील गाय को टक्कर मार कार पेड़ से टकराई। संवाद- फोटो : 1