अमौली। चांदपुर थानाक्षेत्र के दुर्गा का डेरा मजरे सरहन बुजुर्ग गांव में युवती का शव मंगलवार को छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी संतोष की बेटी पूजा (22) सुबह 11 बजे छत पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर मां रामप्यारी पहुंची। बाथरूम में पूजा नहीं थी। कमरे में रस्सी के फंदे पर पूजा लटकी थी। यह देखकर मां चीख पड़ी। आवाज सुनकर भाई अजय व अन्य परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजन जान देने का कारण नहीं बता सके। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।