फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस के पहरे में किशोर के शव का अंतिम संस्कार, चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकान से गायब किशोर का नाले में शव बरामद होने के बाद शनिवार को पुलिस के पहरे में पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मची रही। संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों के सामने शव रखने की भनक लगने पर पुलिस खासी मुस्तैद रही। दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट न लिखने पर परिजनों ने आक्रोश जताया। तहसीलदार ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी सूरजपाल जाटव के पुत्र पिंकू (15) का शव शुक्रवार सुबह हैवतपुर गढ़िया गांव के तिराहे पर नाले में पड़़ा मिला था। परिजनों ने तिकोना स्थित एक दुकानदार और उसके पुत्र पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। परिजनों में पुलिस के पक्षपात पूर्ण रवैये को लेकर खासा आक्रोश था। शनिवार सुबह पुलिस को भनक लगी कि परिजन संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों के पहुंचने पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। लिहाजा सुबह से ही इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तहसील गेट स्थित उसके आवास पर मुस्तैद थे। काफी समझाने बुझाने के बाद शव यात्रा की तैयारियां कराई गईं। पुलिस ने उन्हें ढांढस बंधाने के लिए तहसीलदार श्रद्धा पांडेय को सूचना दी। तहसीलदार ने पहुंचकर परिजनों को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
करीब साढ़े 10 बजे परिजन तिराहे तक कंधे पर शव लेकर निकले। इसके बाद नगर पालिका के शव वाहन से पिंकू के शव को पांचाल घाट ले जाया गया। वहां इंस्पेक्टर दो पुलिस की गाड़ियों के अलावा बज्र वाहन के साथ मौजूद रहे। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस बल वापस हुआ।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि परिजनों को हर हाल में न्याय मिलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी होगी। परिजन नीरज कुमार ने बताया कि पिंकू की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। इसमें उसी दुकानदार के पुत्र का हाथ है, जिसके यहां वह काम करता था। घर में महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें