फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-19-साहिल। स्रोत परिजन - फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अ​धिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। पालेसर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से शुक्रवार को एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद पालेसर संचालक व पूर्व प्रधान ताला लगाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कछपुरवा गांव निवासी राजेंद्र रैदास कानपुर में मजदूरी करते हैं। उनका पुत्र साहिल (14) पमरौली गांव के पूर्व प्रधान छेदीलाल के नरतौली गांव स्थित पालेसर में पिछले छह माह से मजदूरी कर रहा था। कुछ समय से उसके नाबालिग दो चचेरे भाई भी वहीं कार्यरत थे।
ग्रामीणों का कहना है कि पालेसर के ऊपर राधानगर से गाजीपुर उपकेंद्र जाने वाली 33 केवीए लाइन गुजरी है। किसी काम के दौरान साहिल पालेसर की टिनशेड पर चढ़ा तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। चचेरे भाई शिवशंकर ने बताया कि साहिल कुछ देर तक झुलसता रहा और फिर नीचे गिर पड़ा। किसी तरह लोगों ने हिम्मत जुटाकर उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद संचालक छेदीलाल ने शव बाहर रखवाया और मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। घटना से मां संगीता बदहवास हो गई। साहिल का बड़ा भाई शनि (15) और छोटा भाई शिवांश (3) है।
सहायक श्रम उपायुक्त एलआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-19-साहिल। स्रोत परिजन- फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।

फाइल फोटो-19-साहिल। स्रोत परिजन- फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें