फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूला गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के भूला गांव के बाहर सड़क किनारे शुक्रवार भोर एक बुजुर्ग का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कौशाम्बी में सैनी थाने के सिराथू निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा (71) ने करीब डेढ़ वर्ष पहले धाता थाने के भूला गांव में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। यहां छोटेलाल पत्नी चंद्रलता और बहन वंदना के साथ रहते थे। इनका पुत्र अनुज विश्वकर्मा हरियाणा के पानीपत में नौकरी करता है। परिजन के अनुसार छोटेलाल घर से रात को कहीं निकले थे।
उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। पहले भी कई बार रात में अचानक घर से निकल जाते थे। ग्रामीणों ने उनका शव सड़क के किनारे पड़ा देखा। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें