फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्मार्ट क्लास संचालन के लिए शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षा संचालन के दूसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस चरण में जनपद के 255 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों में आवश्यक सेटअप तैयार कर लिया गया है। शिक्षकों को शीघ्र ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार पाठ्यक्रम के अनुरूप डिजिटल सामग्री, स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर विद्यालयों में भेजे जा चुके हैं। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो शिक्षकों को स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। डायट की ओर से चयनित शिक्षकों की सूची विभाग को भेज दी गई है।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि पहले से जिले के 236 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन हो रहा है। दूसरे चरण में 255 स्मार्ट क्लास का संचालन किया जाएगा। इससे छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और विषयों को समझना आसान हो रहा है।उन्होंने कहा कि नए चरण में चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को शीघ्र ही डायट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि स्मार्ट कक्षाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें