फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षनिरीक्षकों की कमी पूरी करने के लिए शनिवार को डीआईओएस महेंद्र प्रतापसिंह ने बीएसए को पत्र लिखकर 105 और शिक्षकों की सूची मांगी है। इस तरह से अब तक बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा के 1120 शिक्षक मांगे जा चुके हैं।
बोर्ड परीक्षा की शुरुआत से ही कक्ष निरीक्षकों की कमी बनी हुई है। लंबी दूरी पर ड्यूटी लगाए जाने के कारण करीब 40 फीसदी वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि 113 परीक्षा केंद्रों में कक्षनिरीक्षकों की ड्यूटी के लिए शिक्षकों की संख्या पूरी नहीं हो पा रही है।
स्थिति यह है कि कई केंद्रों में लिपिक, चपरासी से लेकर अवमोचत तक को कक्षनिरीक्षक की ड्यूटी करनी पड़ रही है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के असहयोग करने से कक्षनिरीक्षकों की कुछ समस्या हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग से 105 शिक्षक मिलने के बाद कक्ष निरीक्षकों की कमी नहीं रहेगी। .