फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ठंड में स्वास्थ्य का रखें ख्याल, हेल्थ एटीएम से करें नियमित जांच

विज्ञापन
कोराईं पीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम में स्वास्थ्य की जांच करता युवक। - फोटो : कोराईं पीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम में स्वास्थ्य की जांच करता युवक।
विज्ञापन
फतेहपुर। ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़े या डायबिटीज, मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी मरीज सीएचसी और पीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बहुत ही आसानी से हेल्थ चेकअप होता है। मरीज हर तीसरे-चौथे दिन अपना रुटीन चेकअप कर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। इन मशीनों में तुरंत चेकअप और तत्काल जांच रिपोर्ट मिलती है।
विज्ञापन

जनपद के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 12 हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इनमें बिंदकी, भिटौरा, जहानाबाद, अमौली, गाजीपुर, गोपालगंज, देवमई, कोराईं, असोथर, विजयीपुर, खागा और खखरेरू शामिल हैं। इन हेल्थ एटीएम में 32 प्रकार की जांच होती हैं। इनमें ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, एमपी-विडॉल, वीडीआरएस, यूरिन प्रोटीन व सीबीजी समेत तमाम प्रमुख जांच होती हैं। हेल्थ एटीएम के जरिए जांच महज पांच मिनट में पूरी हो जाती है और इसकी रिपोर्ट भी तत्काल मिल जाती है। इससे मरीज को लाइन लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। टेक्नीशियन मदद के लिए तैनात होते हैं। असोथर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हेल्थ एटीएम पिछले तीन माह से खराब है। मशीन का पावर सर्किट खराब होने से संचालन बंद है और मरीजों की जांच प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें